जौनपुर : युवक की चाकू घोंप कर नृशंस हत्या, शव तालाब में मिला

जौनपुर : युवक की चाकू घोंप कर नृशंस हत्या, शव तालाब में मिला

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत सधनपुर गांव में रविवार की सुबह घर के बगल तालाब में युवक का औंधे मुंह उतराया शव दिखने से सनसनी फैल गई। चाकू घोंपकर नृशंस हत्या के बाद शव तालाब में फेंका गया था। मृतक उसी गांव का था। हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस हत्याकांड को आशनाई से जोड़कर छानबीन कर रही है। शव के पास ही पानी में एक मोबाइल फेंका हुआ मिला।
                                                                                फाईल फोटो

 

पुलिस सर्विलांस की मदद से खुलासा का प्रयास कर रही है। मौके पर डाग स्क्वायड भी बुलाया गया। वह घटनास्थल के अगल बगल ही घूमता रह गया। कयास लगाया जा रहा है कि युवक की दूर कहीं हत्या कर शव यहाँ तालाब में लाकर फेंका गया है।भोर में शौंच को गये मृतक के बड़े भाई सुनील शर्मा तालाब में औंधे मुंह पड़ा शव देख शोर मचाने लगे। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अपने ही सगे छोटे भाई 22 वर्षीय प्रवेश शर्मा पुत्र राम मूरत शर्मा के रूप में करते ही वह रोने पीटने लगा।
मौके पर पहुँची पुलिस शव बाहर निकलवाया। उसकी हत्या पीठ, कूल्हे, कंधे और पेट में चाकू से एक दर्जन से अधिक प्रहार कर की गई थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजन का कहना है कि प्रवेश रविवार की रात लगभग आठ बजे रोज की तरह भोजन करने के बाद बरामदे में सोया था। उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूरी पर तालाब है। पुलिस को तालाब के पानी में फेंका गया एक मोबाइल फोन भी मिला है। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द खुलासा हो जायेगा।
Previous articleजौनपुर : खिड़की तोड़ कर सरकारी गल्ले की दुकान में चोरी
Next articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित, समय सारिणी बेवसाइट पर अपलोड
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?