जौनपुर : शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जौनपुर : शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                नगर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर स्थित मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने आदिशक्ति देवी शैलपुत्री की आराधना की और फूल प्रसाद चढ़ाकर मुरादें मांगी। लोगों ने अपने घरों में भी कलश स्थापित किया और पूजन अर्चन किया।

शाहगंज नगर के शाहपंजा स्थित काली चौरा मंदिर, श्री संगत जी मंदिर, मोती माली मंदिर, बुढ़वा बाबा मंदिर, घासमंडी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, जेसीज चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर और पक्का पोखरा स्थित मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिरों में घंटों और भजनों के स्वर के बीच लोगों ने माता की प्रतिमा का अर्चन किया और मन्नतें मांगी। काली चौरा मंदिर की पुजारी सुशीला मालिन ने बताया कि प्रथम दिन मंदिर में भारी संख्या में भक्तों का आवागमन हुआ और लोगों ने पर्व की शुरुआत की।

नवरात्र के पहले दिन लोगों ने प्रथम दिन का व्रत रखा और माता शैलपुत्री की आराधना की। भक्तों ने घरों में भी कलश की स्थापना की और हवन पूजन किया। बैल की सवारी, दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल धारण करने वाली माता शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए “वन्दे वांछितलाभाय, चंद्रार्धकृतशेखराम्‌” मंत्र का जाप किया।
Previous articleकायस्थ महासभा की नवीन कार्यकारिणी को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Next articleजौनपुर : “देश बचाओं देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची विधानसभा मल्हनी क्षेत्र 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?