जौनपुर : “देश बचाओं देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची विधानसभा मल्हनी क्षेत्र
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश चलायें जा रहे “देश बचाओं देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा का 49वां दिन जगह जगह स्वागत होते हुए खेमपुर से मल्हनी विधानसभा पहुंचा। विधायक लकी यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की दूसरी सरकार के छह माह भी वैसे ही बिना कोई काम किए बीत गए जैसे पिछले पांच साल बीते थे।

यह बात तो अभी सदन में स्वीकार की गई है कि किसानों को मुफ्त बिजली देने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। अब उसे जुमला मान लिया गया है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं न होती हो। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में उत्तर प्रदेश की देश भर में बदनामी हो रही है। हालत इतने बिगड़े हुए है कि अब थाना परिवार में भी कोई महिला सुरक्षित नहीं। सत्ता के नशे में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद को ही सरकार समझ बैठे हैं। कहीं अधिकारियों को धमकाते नज़र आते है और अवैध कार्यवाहियों में भी भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं। सरकार उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। ऐसी अराजकता और ध्वस्त कानून व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई।

















