जौनपुर : शाहगंज पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : शाहगंज पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के मलहज गांव से दो वांछित वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।जानकारी के मुताबिक मलहज निवासी सोमारू बिंद पुत्र सधई बिंद और राजेश कुमार बिंद पुत्र राममुरारी बिंद के खिलाफ न्यायालय ने एक मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी किया था।

सोमवार को न्यायालय के आदेश की तामील करते हुए उप निरीक्षक वरुणेंद्र कुमार राय ने हमराहियों के साथ उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया  गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल बृजेश यादव और होमगार्ड मान बहादुर यादव शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : त्योहार हमारी संस्कृति का आईना हैं- संदीप सिंह
Next articleजौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?