जौनपुर : सिर्फ ट्विटर से वोट नहीं मिलता, वोट के लिए धरातल पर आना होगा- ओपी राजभर
# हराने वाले बी टीम होती है और मैं भी उसी का हिस्सा हूं- ओपी राजभर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लखनऊ से चलकर गाजीपुर जाते समय सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बुधवार को जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि मंत्री होने का सम्मान तो है पर दलित होने का अपमान मिलता है। इस मामले पर ओपी राजभर ने उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान हुई चीजों को देखने की नसीहत दी है उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि आजमगढ़ में हुई उपचुनाव हार सपा की खुद की है। जब मैं वोट मांगने गया तो लोगों ने कहा कि हम किस तरह उन्हें वोट दें जो उनकी सरकार थी यहां गुंडे माफिया वसूली भी करते थे हम लोगों ने वोट नहीं देंगे।



















