जौनपुर : सीडीओ ने किया वैक्सीनेशन शिविर का औचक निरीक्षण

जौनपुर : सीडीओ ने किया वैक्सीनेशन शिविर का औचक निरीक्षण

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सिरकोनी ब्लॉक के नत्थनपुर गांव स्थित लालजी होरीलाल विश्वकर्मा इंटर कालेज में गुरुवार को कोविड-19 टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया।शिविर में अचानक मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल पहुंच कर व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सीडीओ श्री शुक्ल ने बच्चों को वैक्सिनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन हमे कोविड से लड़ने में मददगार है। शिविर में कुल 260 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगायी गयी।वैक्सिनेशन कार्यक्रम के दौरान कालेज के व्यवस्थापक पिंटू विश्वकर्मा तथा प्रधानचार्य चंद्रभान मौर्य आदि मौजूद रहे। वैक्सीन लगाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर के डॉ धनेश दीक्षित, अनु मौर्य तथा प्रीति तिवारी रहे।
Previous articleजौनपुर : आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट मे चार घायल
Next articleजौनपुर : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा है चायनीज मांझा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?