शटडाउन के बाद ट्रांसफार्मर पर चढ़े संविदाकर्मी को लगा करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शटडाउन के बाद ट्रांसफार्मर पर चढ़े संविदाकर्मी को लगा करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के बड़ा गांव में विद्युत मरम्मत कार्य के दौरान एक संविदा विद्युतकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया।घायल कर्मी को तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,संविदा कर्मी संजय मौर्य अपने साथी धर्मेंद्र यादव के साथ बड़ा गांव स्थित 100 केवी ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए पहुंचे थे।
बताया गया कि मरम्मत कार्य शुरु करने से पहले बूढ़ूपुर पावर हाउस से शटडाउन लिया गया।इसके बाद संजय मौर्य ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहे थे कि अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,करंट लगते ही संजय मौर्य ट्रांसफार्मर से दूर जा गिरे और उनकी नाक से खून बहने लगा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।साथी कर्मी धर्मेंद्र यादव ने बिना देर किए घायल संजय मौर्य को गांव के एक चिकित्सक के पास पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शाहगंज भेज दिया।इसके बाद उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के संबंध में उपखंड के अवर अभियंता संतोष यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि शटडाउन लेने के बावजूद ट्रांसफार्मर में करंट कैसे आया।मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Previous articleदीक्षांत समारोह के दिन एबीवीपी प्रदेश संयोजक को हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप, परिषद ने जताया विरोध
Next articleगंभीर मामलों में घिरे वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल ने सभी बार एसोसिएशनों से 15 दिन में मांगी सूची
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?