जौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने एक लाख नकदी समेत जेवरात किया पार

जौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने एक लाख नकदी समेत जेवरात किया पार

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत बघरवारा गांव में गुरुवार रात एक घर का ताला तोड़कर हौसला बुलंद चोरों ने जेवरात समेत 1 लाख रुपए नकदी पार कर दिया। पीड़ित परिवार को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव निवासी तीरथ सिंह के घर मे रात को चोर किसी समय घुस गए और कमरों आदि का ताला तोड़कर उसमें रखी अटैची, बक्से आदि उठा ले गए। सुबह जब पीड़ित परिवार ने टूटे तालों आदि को देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरों में रखे बक्से आदि गायब थे जो थोड़ी देर बाद घर से कुछ दूर टूटे हालत में गेहूं के खेत मे मिले। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : कोतवाली पुलिस ने विभिन्न बैंकों पर किया औचक सघन चेकिंग
Next articleजौनपुर : जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?