टीडी कालेज स्थित म्युजियम का अवलोकन किया मशहूर इतिहासकार एस. एम. मासूम ने..
# प्राचार्य से औपचारिक मुलाकात की कहानी एस. एम. मासूम की जुबानी..
सुनता था की तिलकधारी कालेज में एक म्यूजियम है जिसमें जौनपुर और आसपास से मिली कुछ मूर्तियां मौजूद है लेकिन यह अब बंद रहता है। आज जब टीडी कालेज पहुंचा तो मन में यह ख्याल आया की चलो प्राचार्य महोदय से मिल लिया जाय और उनसे निवेदन किया जाय की मुझे म्यूजियम देखने और रिकॉर्ड करने दिया जाय।
और जा पहुंचा प्रिंसिपल प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के पास और जब उनसे मिला तो आशा के विपरीत आगे बढ़ के स्वागत किया और जब मैंने उनसे मिलने का कारण बताया तो बहुत ही खुश हुए कि उनके टीडी कालेज के म्यूजियम की चर्चा दूर दूर तक है। म्यूजियम दिखाने का इंतजाम उन्होंने तत्काल किया। म्यूजियम में डॉ प्रदीप सिंह मिले जिन्होंने संक्षेप में हर पत्थर और मूर्ति के बारे में बताया। मुझे जौनपुर के टीडी कालेज के प्रिंसिपल से ऐसे सहयोग की आशा नहीं थी जो यकीनन मेरी गलती थी या पुराना कड़वा अनुभव… इस संग्रहालय में दसवीं और बारहवीं शताब्दी के बहुत से पत्थर रखे हैं जो जौनपुर में ही खुदाई के दौरान मिले थे लेकिन दुख की बात है कि अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है।


















