दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर किया मरणासन्न, मां की मौत

दबंगों ने मां-बेटे को पीटकर किया मरणासन्न, मां की मौत

गाजीपुर।
तहलका 24×7
               कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में पार्टी के पैसों को लेकर विवाद में दबंगों ने मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया, जिसमें 55 वर्षीय महिला मनसा देवी की मौत हो गई। बेटा वृद्धिचंद्र प्रजापति (25) पुत्र ज्ञानेंद्र चंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर कार्रवाई की मांग शुरु कर दी। सूचना पर तहसीलदार कौशल चौरसिया व कोतवाली प्रभारी नंदकुमार तिवारी पुलिस बल संग पहुंचे और आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर अश्वनी राय व छोटू राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Previous articleकैकेई को दो वर और राम वनगमन की लीला देख श्रोता हुए भावविभोर
Next articleमारपीट व तोड़फोड़ में पांच नामजद कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?