छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र  के बेलवा गांव के बड़ेपुर खरका में 21 वर्षीय स्नातक की छात्रा व किसान की बेटी ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताते हैं कि  किसान देवी प्रसाद वर्मा की 21 वर्षीय पुत्री निकिता वर्मा जो क्षेत्र के एक पीजी कॉलेज से स्नातक कर रही थी।
बीती रात रहस्यमय परिस्थितियों में कमरे में लगे बास में नायलान के रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया और वह फांसी पर लटकती मिली। परिजन तत्काल उतार कर पीआरबी 112 को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक राम सिंह व विजय कुशवाहा छानबीन के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों के बाबत पुलिस और परिजन कुछ भी बताने से कतराते रहे। मृतका दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी।
Previous articleचलती हुई अमृत भारत एक्सप्रेस में पटाखा फोड़ने से युवक की मौत, दो यात्रियों पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा
Next articleहिस्ट्रीशीटर ने प्रधान के पिता से मांगी रंगदारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?