पेयजल नलकूप बने शो पीस, ग्रामीण परेशान

पेयजल नलकूप बने शो पीस, ग्रामीण परेशान

# एक लाख की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                 पिंडरा विकास खण्ड में स्थापित पेयजल नलकूप शो पीस बना हुआ है, कहीं स्टार्टर जला है, कहीं मोटर तो कही लीकेज अधिक होने के कारण पानी नही मिल पा रहा है।बताते है कि मंगारी में पेयजल नलकूप में लगा स्टार्टर दो दिन से खराब होने से जलापूर्ति आधा दर्जन गांवों की बाधित है।
वही पिंडरा में 25 हजार आबादी के लिए लगे दो मोटर में से एक मोटर के एक हफ्ते से जलने के कारण मात्र एक समय थोड़ी देर के लिए पानी मिलने से लोग परेशान हैं।जबकि उक्त पेयजल नलकूप से आधा दर्जन गांवों को आपूर्ति होती है।इसके अलावा थानारामपुर में लगा पेयजल नलकूप भी पूरी क्षमता से आपूर्ति न दे पाने के कारण शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान हैं।
बताते हैं कि पाइप लाइन में दर्जनों जगह लीकेज होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। यही हाल फूलपुर व सिंधोरा में लगे पेयजल नलकूप की है। वहां भी पानी टेल तक न पहुंचने से लोग हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी लेने के लिए मजबूर हैं। इस बाबत एई जल निगम सद्दाम हुसैन ने बताया कि पिंडरा व मंगारी की समस्या एक दो दिन में ठीक कर दी जाएगी। लीकेज बनाने में समय लगेगा।
Previous articleभू-माफिया एपिशोड-1, झील में अनहोनी हुई तो फंसेंगे जौनपुर के प्रशासनिक अफसर भी!
Next articleरोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार की मौत, कई गम्भीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?