बीएड प्रयोगात्मक परीक्षा लेने गए परीक्षकों को कॉलेज प्रबंधक ने बनाया बंधक
परीक्षक ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड के प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने गए दो परीक्षकों को गाजीपुर में एक कॉलेज प्रबंधक ने बंधक बना लिया और जबरिया रोके रखा। हालांकि इस दौरान एक परीक्षक किसी तरह वहां से भागकर कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से कार्रवाई की मांग की।पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से गाजीपुर जिले में बालाजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज भभोरा औरिहार में बीएड थर्ड सेमेस्टर के प्रयोगात्मक, मौखिकी परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षक डॉ जनार्दन प्रसाद शुक्ला (राज कॉलेज) डा अवधेश कुमार यादव मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज से नियुक्त होकर गए थे।

दोनों परीक्षक बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा टीचिंग प्रारंभ किया था कि पहले रोल नंबर पर छात्रा आई जिससे पाठ योजना की फाइल मांगी गई वह प्रस्तुत नहीं कर पाई। इसके अलावा परीक्षकों के सामने दूसरे छात्रों की जगह दूसरे छात्र परीक्षा में बैठाए गए थे। जिस पर परीक्षक ने आपत्ति जताया और करीब दो दर्जन से अधिक है ऐसे मामले पाए जिस पर परीक्षाकों ने परीक्षा रोक दी।आरोप है कि इसके बाद गुस्साए वहां कालेज के प्रबंधक और उनका सहयोगी लोग गाली गलौज करते हुए दोनों परीक्षकों को लाठी लेकर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने लगे और अंकपत्र पर हस्ताक्षर करने का जोर देने लगे। इस दौरान दोनों परीक्षक वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे कि प्रबंधक ने सभी गेट बंद करवा दिए और डॉ अवधेश कुमार यादव मौके से बांउड्री लांघ कर भागने में सफल रहे। जबकि दूसरे परीक्षक डॉ जनार्दन प्रसाद शुक्ला करीब 3 घंटे में बंधक बने रहे। जब इस दौरान प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न नहीं हो पायी।


















