लखनऊ : 102 एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश
# राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा यू के निर्देश से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप
लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
102 राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा प्रदाता द्वारा लाभार्थियों को सेवा उपलब्ध कराने में किए गए फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशक अपर्णा यू ने सीएमओ को पत्र जारी कर 102 राष्ट्रीय एंबुलेंस के तहत लाभार्थियों को अप्रैल 2021 एवं अप्रैल 2022 में प्रदान की गई सेवाओं का सत्यापन कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट महानिदेशालय परिवार कल्याण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

















