17.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

वनवासी समाज की सेवा नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी : दिनेश

वनवासी समाज की सेवा नई पीढ़ी को प्रेरणा देगी : दिनेश

# वनवासी (मुसहर) समाज के मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               वनवासी और आदिवासी समाज को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित वनवासी मेधा छात्रवृत्ति वितरण समारोह में उद्यान कृषि विपणन व कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा उठाया गया यह कदम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का सबसे मजबूत आधार है। वनवासी समाज को शिक्षा से जोड़ना सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम का आयोजन तथागत ट्रस्ट-भारत, ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट-जौनपुर तथा मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति-आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के बरजी गांव स्थित बनारस पब्लिक स्कूल के पतंजलि भवन में किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय मंत्री वीआर. शंकरानन्द ने कहा कि त्याग, तपस्या और ज्ञान से ही यह देश बना है, इसे समृद्ध और शक्तिशाली बनाने में हर नागरिक और युवा को आगे आना होगा। वहीं भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य आदिवासी एवं वनवासी क्षेत्रों में मेधावी छात्रों को चिन्हित कर उन्हें छात्रवृत्ति देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुआ। इस अवसर पर वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ जनपद के वनवासी समाज से जुड़े 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल स्तर पर 15,000 एवं इंटरमीडिएट स्तर पर 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एके शुक्ला ने किया।
समारोह में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ, अश्वनी सहगल, प्रदीप सिंह, तथागत सेठ, कमलेश बनवासी, मुसाफिर बनवासी, शिव प्रसाद बनवासी, अभय कुमार, नंदकुमार, कृष्णमुरारी बनवासी सहित गणमान्य नागरिक व अभिभावक मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This