वीआईपी उम्मीदवार अशोक सिंह को पुलिस ने प्रचार करने से रोका
# सीओ के आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क का धरना
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जैसे-जैसे पूर्वांचल की तरफ मतदान करीब आता जा रहा है विरोधी पार्टियां एक दूसरे को रोकने के लिए कई हथकंडे अपनाने लगी हैं। इसी कड़ी में मड़ियाहूं विधानसभा से विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार अशोक सिंह के अनुसार रामपुर पुलिस थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने उन्हें प्रचार करने से ही मना कर दिया। श्री सिंह का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मुझे अपशब्द कहते हुए कहा कि क्या तुम कोई मंत्री या विधायक हो। पुलिस की इस हरकत से क्षुब्ध होकर वीआईपी उम्मीदवार अशोक सिंह ने रामपुर थाना के सामने धरना शुरू कर दिया और जौनपुर भदोही सड़क जाम कर दिया।


















