अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज, हादसे में साइकिल सवार का पैर कटा

अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज, हादसे में साइकिल सवार का पैर कटा

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर स्थित मौलाना इसराफील मदरसे के पास 27 मई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल साइकिल सवार के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पुलिस के अनुसार खलसापट्टी गांव निवासी मोहम्मद असमी साइकिल से गोसाईंपुर-तिघरा मार्ग पर जा रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में ट्रक का पहिया उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया,जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया,जहां चिकित्सकों को उनकी जान बचाने के लिए एक पैर काटना पड़ा।
वहीं दूसरा पैर भी गंभीर रुप से घायल होने के कारण नाजुक स्थिति में बताई जा रही है।घायल की पत्नी रिहाना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक और चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।
Previous articleनाबालिग के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई, अभिभावक पर होगा 25 हजार जुर्माना
Next articleरोस्टर लगाकर चला सफाई अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?