सावन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारी, महाकुंभ से भी अच्छी होगी व्यवस्था

सावन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में खास तैयारी, महाकुंभ से भी अच्छी होगी व्यवस्था

वाराणसी।
तहलका 24×7
            श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का दावा है कि महाकुंभ से भी अच्छी तैयारी होगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। हालांकि श्रद्धालुओं से गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की गई है।श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास कार्यपालक समिति के अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सावन मास की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि बाबा विश्वनाथ मंदिर में सावन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर शेष कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में प्रोटोकॉल व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी, ताकि भक्तों को बिना किसी असुविधा के दर्शन का अवसर मिले। मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी विभागों के साथ पत्राचार भी किया है।
इसके अतिरिक्त काशी के क्षतिग्रस्त मार्गों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो। कमिश्नर ने कहा कि इस बार सावन में महाकुंभ के दौरान दी गई सुविधाओं से भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्थित दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने विश्वास जताया कि यह सावन काशी के लिए आध्यात्मिक और भक्ति से परिपूर्ण होगा।
Previous articleमंत्री ने मृतक के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
Next articleअल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति में 1.46 करोड़ घोटाला, 75 लोगों पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?