आजमगढ़ : अघोषित विद्युत कटौती से लोग हलकान, बढ़ रहा है आक्रोश
फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। न तो बिजली के आने का समय है और न जाने का। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। जिसके पास इनवर्टर की व्यवस्था नहीं है उसके लिए बिजली कटौती और भी परेशानी का सबब बम गई है। फूलपुर, जगदीशपुर और अंबारी इलाके की सप्लाई ने तो लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। विभाग का कोई निर्धारित रोस्टर नहीं है। विभागीय अधिकारी-कर्मचारी जब चाहें तब सप्लाई बंद कर दे रहे हैं और जब चाहें चालू कर दे रहे हैं। कभी सुबह में तो कभी दोपहर तो कभी शाम में कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं।



















