आजमगढ़ : एक कुंतल गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
यूपी एसटीएफ की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तरवां थाना क्षेत्र के मलकन गांव के पास एक कंटेनर में भूसा के बीच छिपा कर ले जाया जा रहा एक कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर कंटेनर को सीज कर दिया।यूपी एसटीएफ को बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। कंटेनर तरवां थाना के मलकन गांव के पास मौजूद है।
















