आजमगढ़ : दवा लेने आए बदमाशों ने दुकानदार से साढ़े नौ हजार रुपये लूटे

आजमगढ़ : दवा लेने आए बदमाशों ने दुकानदार से साढ़े नौ हजार रुपये लूटे

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 सठियांव बाजार में बाइक सवार बदमाशों का आतंक छा गया है। आए दिन कोई न कोई घटना को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात सठियांव बाजार स्थित एक मेडिकल हाल पर दवा लेने पहुंचे बदमाशों ने गल्ले में रखे साढ़े नौ हजार रुपये लूट कर मऊ की तरफ फरार हो गए।अमुड़ी गांव निवासी भूखराज यादव सठियांव बाजार में मेडिकल हाल संचालित करते है। दुकान वे प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद ही बंद करते है।

रविवार की रात 10 बजे वह दुकान पर मौजूद थे और बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और कुछ दवाइयों का नाम बता कर निकालने को कहा। दुकानदार दवाइयां निकाल कर आया और पैसा भी जोड़ कर बताया। जिस पर बदमाश ने उन्हें पैसा भी दिया। पैसा काटने के लिए दुकानदार ने जैसे ही गल्ला खोला बदमाश ने तमंचा निकाल कर उसे सटा दिया और गल्ले में रखा लगभग साढ़े नौ हजार रुपये लूट कर मऊ की तरफ बाइक से फरार हो गए। सूचना पर 112 टीम मौके पर पहुंची और छानबीन कर वापस लौट गई।
Previous articleआजमगढ़ : घर में घुस कर किन्नरों ने की लूटपाट
Next articleजौनपुर : बुलडोजर के डर से स्वत: हटाना शुरू कर दिया अवैध अतिक्रमण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?