आजमगढ़ : जहानागंज पुलिस ने किया छह अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में जहानागंज पुलिस ने रविवार को छह अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई किया।

इन अभियुक्तों में आशुतोष सिंह उर्फ सुंगध सिंह निवासी गंभीरवन, दीपचंद निषाद निवासी गहजी थाना अहरौला, सुनील निषाद निवासी वाजिदपुर थाना कप्तानगंज, अशोक यादव निवासी डिंगुरपुर थाना कप्तानगंज व अजीत सिंह निवासी गंभीरवन थाना जहानागंज शामिल है। इन पर चोरी व खुद पर फर्जी हमले की साजिश रचने आदि के मामले दर्ज है। सभी अभियुक्त वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे हैं।
















