आजमगढ़ : नाबालिग किशोरी के साथ सामुदायिक दुष्कर्म के दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई 

आजमगढ़ : नाबालिग किशोरी के साथ सामुदायिक दुष्कर्म के दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई 

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
                    सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ अप्रैल 2022 में गैंगरेप हुआ था। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। अब दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आठ अप्रैल 2022 को सिधारी थाने पर गुड्डू गोरिया पुत्र शाहनवाज व मो. रजफ पुत्र मेंहदी हसन के खिलाफ नाबालिग संग गैंगरेप का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पीड़ित ने दोनों आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। वादी मुकदमा की तहरीर पर नाबालिग संग गैंगरेप के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही 14 अप्रैल को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों द्वारा गिरोह के रूप में काम करते हुए महिला उत्पीड़न व समूल में मिल कर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध कृत्य किए गए हैं। जिस पर दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की गई।
Previous articleआजमगढ़ : जहानागंज पुलिस ने किया छह अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई 
Next articleआजमगढ़ : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?