सुल्तानपुर : क्लास रूम में छात्र के सीने में उठा दर्द, मौत
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
अयोध्या के कुमारगंज में स्थित डीएवी स्कूल में बृहस्पतिवार को क्लाम रूम में एक छात्र के सीने में तेज दर्द उठने पर शिक्षकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।बल्दीराय क्षेत्र के चंद्रिका मिश्र का पुरवा मजरे बीही निदूरा निवासी संतोष मिश्रा का बेटा निशांत उर्फ पार्थ (13) जिले की सीमा पर अयोध्या जिले के कुमारगंज में स्थित डीएवी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था।



















