36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आजमगढ़ : जुलूस में पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाने वाले छह गिरफ्तार 

आजमगढ़ : जुलूस में पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाने वाले छह गिरफ्तार 

# नपं चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी समेत उनके समर्थक गिरफ्तार

# वायरल वीडियो से पुलिस अन्य और लोगों की शिनाख्त में जुटी

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
              नवसृजित नगर पंचायत जहानागंज में गुरुवार को पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगे थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक नवसृजित नगर पंचायत के चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी समेत छह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अभी और कुछ नाम सामने आने से इंकार भी नहीं किया है। जुलूस में शामिल रहे लोग दहशत में हैं।
जहानागंज कस्बा में गुरुवार को बसपा की मासिक बैठक थी। इसमें जहानागंज नगर पंचायत के चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी पप्पू खान उर्फ मोफीद आलम भी समर्थकों के साथ शामिल हुए थे। बैठक समाप्त होने पर मोफीद समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में कस्बे के गलियों में निकले थे। इस दौरान ही पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई। नारेबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आनंद गुप्ता जहानागंज थाने पर पहुंचे और मोफीद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी अनुराग आर्य ने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार शाम मोफीद उर्फ पप्पू के अलावा मो. अफजल, खुर्शीद अहमद, मकसूद आलम, अब्दुल वासिद और जुबेर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। छह की गिरफ्तारी के बाद जुलूस में शामिल रहे लोग दहशत में हैं। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अभी अन्य लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। जो भी वायरल वीडियो में पहचान में आएगा, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37211357
Total Visitors
829
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीएचसी पर लगा वाटर कूलर मरम्मत के बाद फिर बिगड़ा

पीएचसी पर लगा वाटर कूलर मरम्मत के बाद फिर बिगड़ा # पेयजल के लिए मरीजों और तीमारदारों को हो रही...

More Articles Like This