मऊ : रेलवे की लापरवाही से बकरे की ट्रेन छूटी, नहीं जा सका मुम्बई 

मऊ : रेलवे की लापरवाही से बकरे की ट्रेन छूटी, नहीं जा सका मुम्बई 

मऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
              मऊ से मुंबई जाने वाला बकरा रेल कर्मचारियों की लापरवाही से सफर नहीं कर पाया। उसका स्थान बुक होने के बाद भी उसका सफर रद्द हो गया। पर्यवेक्षक को फिलहाल उसे वापस करना पड़ा। शहर के रेलवे पार्सल घर पर शुक्रवार को 60 किलोग्राम का एक बकरा मऊ से मुंबई के कल्याण स्टेशन के लिए बुक किया गया था।
पार्सल की शक्ल में बुक होने के बाद बकरा जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंचा तो यात्रियों के लिए वह आकर्षण का विषय बन गया। कुछ कागजी त्रुटि सुधारने में ट्रेन चली गई और बकरा स्टेशन पर ही रह गया। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज निवासी अतीक मुख्तार शेख जो अब मुंबई में रहते हैं। वो शुक्रवार को बलिया- दादर एक्सप्रेस से 60 किलो का एक बकरा खरीदकर मुंबई ले जाना चाहते थे। उसकी बुकिंग के लिए कागजात लाने में कुछ देरी हुई, जिससे बुकिंग में विलंब हो गया। इससे पहले कि बकरा ट्रेन में लोड हो पाता, ट्रेन चल पड़ी। वहीं बकरा लोड न होने पर बकरे के साथ जाने वाले अतीक मुख्तार शेख बकरा फिर कभी ले जाने की बात कहकर मुंबई रवाना हो गए।
मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार का कहना था कि बकरा मऊ से कल्याण के लिए 701 रुपये में बुक किया गया था। बुकिंग कैंसिल कर बकरा लेकर साथ आए व्यक्ति को पुन: बकरा सौंप दिया गया। बकरा मालिक उदास मन से घर लौटा।
Previous articleआजमगढ़ : जुलूस में पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाने वाले छह गिरफ्तार 
Next articleमऊ : टिकट न मिलने पर नाराज यात्रियों ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?