आजमगढ़ : झाड़फूंक के नाम पर धर्मान्तरण का प्रयास, दर्जनभर हिरासत में

आजमगढ़ : झाड़फूंक के नाम पर धर्मान्तरण का प्रयास, दर्जनभर हिरासत में

सरायमीर।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
                     कस्बा के अम्बेडकर नगर मुहल्ले में सोमवार को झाड़फूंक के नाम पर धर्मपरिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।
कस्बा के अम्बेडकर नगर मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन था। किसी ने इसकी सूचना बजरंग दल के लोगों को दी। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत ने इसकी सूचना सरायमीर पुलिस को दी। सरायमीर पुलिस जब पहुंची तो वहां झाड़फूंक आदि चल रहा था। तलाशी लेने पर मौके से धार्मिक पुस्तकें बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के बाद एएसपी ग्रामीण राहुल रूसिया भी पहुंच गए। फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
Previous articleनोयडा : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन सगी बहनों को कुचला
Next articleजौनपुर : बारात देखने गई आठ साल की बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?