जौनपुर : बारात देखने गई आठ साल की बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

जौनपुर : बारात देखने गई आठ साल की बच्ची संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                  थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर को बारात देखने गई आठ वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। वहां एक आठ साल की बालिका भी बरात देखने गई थी। रात तक बालिका अपने घर नहीं पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई। परिजन रात भर तलाश करते रहे। सुबह बालिका एक खेत में बेहोशी मिली। बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो आरोपी के बारे में पता चल गया। पुलिस ने आरोपी शिव कुमार सरोज को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
Previous articleआजमगढ़ : झाड़फूंक के नाम पर धर्मान्तरण का प्रयास, दर्जनभर हिरासत में
Next articleसुल्तानपुर : ट्रक से टकराई बरातियों से भरी जीप, पांच घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?