42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत 

जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत 

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के समीप बीबी रात में कार से टकराकर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों छबिलेपुर में अपने बहन-बहनोई के बीच के विवाद को हल कराने जा रहे थे।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी चचेरे भाई विशाल (27) व आनंद (29) रात में बहन के घर छबिलेपुर जा रहे थे। बहन और बहनोई के बीच हुए विवाद को हल कराने के लिए दोनों एक ही बाइक से रात करीब 11 बजे घर से निकले। करीब 12 बजे पूर्वांचल पुलिस चौकी के पास ब्रेजा से उनकी टक्कर हो गई। दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
आनंद का भाई रामदीन दूसरी बाइक से पीछे से आ रहा था। कुछ देर तक दोनों ही सड़क पर पड़े रहे। रामदीन ने उनको घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने तक आनंद की मौत हो चुकी थी जबकि विशाल की सांसें चल रही थीं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पूर्वांचल चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि ब्रेजा चालक को पकड़ लिया गया है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विशाल मुंबई काम करता था। इधर कुछ माह से घर पर रह रहा था। उसके दो बच्चे हैं। पिता पारस का रो-रोकर बुरा हाल है। आनंद के पिता रामाश्रय बेटे की मौत की सूचना पाकर बेहोश हो गए। आनंद की शादी नहीं हुई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37412306
Total Visitors
567
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शादी का झांसा देकर विधवा के साथ वर्षों से बनाता रहा संबंध

शादी का झांसा देकर विधवा के साथ वर्षों से बनाता रहा संबंध # आरोपित युवक पर दूसरी शादी रचाने का...

More Articles Like This