आजमगढ़ : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली 

आजमगढ़ : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली 

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
                 तरवां थाना क्षेत्र के बिजलीपुर मौजा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने खेत से घर लौट रहे युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
तरवां के हसनपुर- भरथीपुर गांव निवासी प्रांजल यादव (21) पुत्र शशिकांत रविवार को अपने खेत पर गया हुआ था। शाम छह बजे के लगभग वह खेत से पैदल ही वापस घर लौट रहा था। अभी वह बिजलीपुर मौजा के पास पहुंचा था कि बाइक सवार दो युवक आए और उसे गोली मार दिया। गोली युवक के चेहरे पर लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी गई। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। देर शाम चिकित्सकों ने युवक को वाराणसी रेफर कर दिया। घायल युवक ने हमलावरों को पहचान लिया है और उनका नाम आशीष यादव व प्रशांत यादव निवासी जनपद गाजीपुर बताया है। इस बाबत जब एसओ तरवां से बात की गई तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया। घटना का कारण भी घायल युवक नहीं बता पा रहा है।
Previous articleआजमगढ़ : नाबालिग किशोरी के साथ सामुदायिक दुष्कर्म के दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई 
Next articleवाराणसी : देव दीपावली उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार है काशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?