आजमगढ़ : पिता का हत्यारा पुत्र पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आजमगढ़ : पिता का हत्यारा पुत्र पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरदह।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के जिवली गांव में पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आला कत्ल की बरामदगी के दौरान हत्या आरोपी तमंचे से पुलिस पर फायर कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार रात बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव निवासी बालकिशुन की उसके पुत्र बबलू ने लाठी व ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी इसरावती ने घटना के बाबत पुत्र बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम हत्यारोपी पुत्र बबलू को जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आला कत्ल की बरामदगी के लिए उसे ले गई। इसी दौरान उसने पहले से छिपा कर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली बबलू के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे पिताजी मुझे प्राय: काम धंधा करने को लेकर ताना मारते रहते थे। जिसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया।
Previous articleवाराणसी के नाम बड़ी उपलब्धि, यात्री सुविधाओं में बाबतपुर एयरपोर्ट पूरे देश में नंबर वन
Next articleसुल्तानपुर : गैंगस्टर सिराज अहमद की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?