सुल्तानपुर : गैंगस्टर सिराज अहमद की साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
पुलिस व प्रशासन ने गैंगस्टर सिराज अहमद की साढ़े तीन करोड़ रुपये की संपत्ति शुक्रवार को जब्त कर ली। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही। सिराज अहमद को माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है।


















