आजमगढ़ : ब्लैकमेलिंग से आजिज छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुलासा
रानी की सराय।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के नीबी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक युवती का शव मिला था। युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमें उसने आत्महत्या का कारण गांव के ही एक युवक व उसके साथी द्वारा ब्लैकमेल करने को बताया। सुसाइड नोट व परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली की नीबी गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पड़ा हुआ है। कुछ ही देर में उसकी पहचान भी कर ली गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।


















