29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

आजमगढ़ : मतदान के दौरान बवाल में सपा प्रत्याशियों समेत 319 पर मुकदमा, नौ गिरफ्तार

आजमगढ़ : मतदान के दौरान बवाल में सपा प्रत्याशियों समेत 319 पर मुकदमा, नौ गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी मतदान केन्द्र पर सोमवार की शाम हुए बवाल में पुलिस ने तीन मुकदमों में 319 को अभियुक्त बनाया। इस मामले में पुलिस ने नौ नामजद को गिरफ्तार भी कर लिया।दर्ज मुकदमों में सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा प्रत्याशी अखिलेश का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। दुर्गा की तहरीर पर पुलिस ने 18 व अखिलेश की तहरीर पर 212 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं पुलिस ने एक तीसरे मुकदमें में नौ लोगों को नामजद किया है। विधानसभा चुनाव के सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान सर्फुद्दीनपुर के पास प्राथमिक वद्यिालय पल्हनी बूथ पर मतदान को लेकर सपा-भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। दोनो पक्षों के बीच जम कर पथराव हुआ था। पथराव के दौरान पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। बूथ पर हुए बवाल में सपा व भाजपा प्रत्याशियों  की ओर मिली तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। विधायक दुर्गा की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के प्रत्याशी अखिलेख उर्फ गुड्डू व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित आठ नामजद व 10 अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं भाजपा के प्रत्याशी अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, उनके पुत्र अजय यादव, पूर्व बीडीसी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व सभासद सहित 12 नामजद व 200 अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की। सिधारी थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनो पक्ष से रिपार्ट दर्ज करने के साथ ही सिधारी पुलिस की ओर से एक अन्य मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044286
Total Visitors
515
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This