आजमगढ़ : मुड़ियार के प्रापर्टी डीलर की हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा 

आजमगढ़ : मुड़ियार के प्रापर्टी डीलर की हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा 

# तीन हत्यारोपियों को फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

फूलपुर।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
        फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार गांव निवासी प्रापर्टी डीलर शाहबाज की हत्या के मामले का गुरुवार को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। पुलिस ने बताया कि शाहबाज ने एक युवक संग कुकर्म का प्रयास किया। इस पर तीनों ने उसकी हत्या कर शव को जौनपुर जिले में गोमती में फेंक दिया। शव आजतक बरामद नहीं हो सका है।
कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की कार जौनपुर जिले में अधजली हाल में मिलने के बाद से ही हत्या की आशंका जतायी जाने लगी थी। जहां कार मिली थी वहां आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज से शैलेश प्रजापति, विशाल व करन सोनकर का नाम प्रकाश में आया।

# शराब पीने के बाद कुकर्म की कोशिश में गयी जान

घटना के 23 दिन बाद बुधवार को पुलिस ने तीनों को फूलपुर देहता कोल्ड स्टोर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि 19 सितंबर की रात वे क्रॉसिंग के पास खड़े थे। शाहबाज उर्फ आदिल अपनी कार से आया और तीनों को बैठा लिया। लोहिया बालिका इंटर कॉलेज के पास उसने कार रोकी और 200 रुपये देकर शैलेश से शराब मंगवाई। इसके बाद वे विजय के प्लॉट पर पहुंचे और वहां शराब पी। इसके बाद शाहबाज ने शैलेश व विशाल को गाड़ी से उतार दिया। करन के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने लगा। इस पर करन ने शाहबाज के सिर पर शटर खोलने की रॉड से प्रहार कर दिया और वाहन से बाहर आ गया।
इसके बाद करन के साथ ही शैलेश, विशाल ने भी उस पर ताबड़तोड़ हमले किए। फिर कार में लाद कर उसे लेकर जौनपुर के इमिलिया घाट भरौठीकला सुल्तानपुर गोमती नदी पर पहुंचे। जहां पुल से शाहबाज को नदी में फेंक दिया। कार को निजामपुर मुड़ियार लेकर पहुंचे जहां उसमें आग लगा दी। फिर पास में रहने वाले विशाल के मामा के घर पहुंच कर कपड़े आदि साफ किए। अगले दिन शाहबाज के पास से मिले 26000 रुपये को लेकर घर चले आए। पुलिस ने तीनों के पास से 6500 रुपये, तीन मोबाइल, एक कार व रॉड भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
Previous articleजौनपुर : सपाइयों ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
Next articleजौनपुर : बदलापुर में अब तक कुल मिले 451 डेंगू के मरीजों में 300 हुए ठीक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?