आजमगढ़ में धड़ल्ले से जारी है धर्मांतरण का खेल, तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ में धड़ल्ले से जारी है धर्मांतरण का खेल, तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  जहानागंज थाने में बुधवार को एक व्यक्ति ने तहरीर के माध्यम से जगदीशपुर गांव के बवाली मोड़ पर स्थित एक मकान में धर्मांतरण की सूचना दिया। पुलिस को दी तहरीर में मृत्युंजय बरनवाल निवासी कस्बा जहानागंज ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने सूचना दिया कि बरहतीर जगदीशपुर गांव के बवाली मोड़ स्थित एक मकान में धर्मांतरण का खेल चल रहा है।

मौके पर 30 से ज्यादा महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। जिन्हें झांड़ फूक कर धर्मांतरण कराया जा रहा था। वे मौके पर पहुंच कर इस कवायद का विरोध किए तो श्याम सुंदर गौतम, महेश कुमार गौतम व महेंद्र गौतम निवासी नरसिंहपुर थाना कोतवाली देवगांव ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लेने को कहा। उसने जब विरोध किया तो पैसो का प्रलोभन दिया। मृत्युंजय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने नामजद आरोपी श्याम सुंदर, महेंश व महेंद्र को बुधवार की शाम साढ़े छह बजे गिरफ्तार कर लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : मुंबई से चला व्यक्ति नहीं पहुंच सका अपने घर, परिजन हलकान
Next articleआजमगढ़ : लोकसभा उप चुनाव ! 70 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स करेगी चुनाव की निगेहबानी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?