आजमगढ़ : 75 लाख की सुपारी लदी ट्रक लूट का आरोपी चढ़ा हत्थे

आजमगढ़ : 75 लाख की सुपारी लदी ट्रक लूट का आरोपी चढ़ा हत्थे

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   मुम्बई-गुजरात हाईवे पर नाला सोपारा के पास 75 लाख की सुपारी लदे कंटेनर ट्रक की लूट हुई थी। चालक व खलासी को बंधक बना कर आठ की संख्या में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी एक युवक भी वांछित था। मुम्बई पुलिस उसकी तलाश में जिले में आयी और यूपी एसटीएफ के सहयोग से उसे सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा स्थित मामा के घर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को फिलहाल सिधारी थाने में रखा गया है। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर मुम्बई पुलिस उसे लेकर रवाना होगी।

मुम्बई में हुई लूट की घटना में वांछित अभियुक्त जावेद उर्फ जौवाद पुत्र अब्दुल कलाम निवासी धौरहरा थाना कोतवाली जीयनपुर की तलाश में मुम्बई पुलिस व यूपी एसटीएफ वाराणसी की टीम जिले में कई दिनों से डेरा डाली हुई थी। सोमवार को सही लोकेशन मिलने पर मुम्बई पुलिस ने जावेद उर्फ जौवाद को सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव स्थित मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे सिधारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है और ट्रांजिट रिमांड लेने की तैयारी में मुम्बई पुलिस जुटी हुई है।

एसओ सिधारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुम्बई के नाला सोपारा के पास 17 फरवरी को 75 लाख की सुपारी लदी ट्रक को बदमाशों ने चालक खलासी को बंधक बना कर लूट लिया था। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों में एक जिले का भी रहने वाला था। जिसकी तलाश में मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम जिले में आयी हुई थी। लूट की घटना को अंजाम देने वाले जावेद उर्फ जौवाद को पुलिस ने सिधारी थाना अंतर्गत छतवारा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक अदद मोबाइल बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी को सिधारी थाने के हवालात में रखा गया है। ट्रांजिट रिमांड मिलते ही मुम्बई पुलिस उसे लेकर रवाना हो    जाएगी।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल
Next articleआजमगढ़ : हत्या के मामले में पांच नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?