आजमगढ़ : हाफ शर्ट पहनकर स्कूल आने पर “नो इंट्री” 

आजमगढ़ : हाफ शर्ट पहनकर स्कूल आने पर “नो इंट्री” 

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                    डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्कूली बच्चों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों के हॉफ शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं स्कूलों के आसपास जल जमाव नहीं हो, इसके लिए भी कवायद शुरू की जाएगी। ताकि बच्चे सुरक्षित व स्वस्थ रहें।
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि अब बच्चे भी इसकी गिरफ्त में आने लगे हैं। हालांकि जांच कराने में डेंगू की पुष्टि तो नहीं हो रही लेकिन उनका प्लेटलेट घट जा रहा जिससे उनकी जान भी खतरे में पड़ जा रही है। ठंड बढ़ने पर भी डेंगू का असर कम नहीं हो रहा है। जबकि हर साल ठंड के मौसम में डेंगू का मच्छर मरने से बीमारी का असर कम हो जाता था।
इसे देखते हुए प्रदेश स्तर से अलर्ट जारी किया गया है। बेसिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हॉफ शर्ट पहनकर स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है। फुल शर्ट पहनकर ही स्कूल आने पर कक्षा में प्रवेश मिलेगा। वहीं शिक्षक स्कूल परिसर के आसपास जल जमाव की समस्या के निदान के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को इस ओर जागरूक किया जा रहा है।
Previous articleसुल्तानपुर : दहेज हत्या के मामले में जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी को 10 साल की सजा
Next articleआजमगढ़ : मोसम्मी का जूस पिलाकर दुकानदार और उसके दो पुत्रों को किया बेहोश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?