इटावा : रेलवे स्टेशन के एनाउंसमेंट रूम से लगे “डिंपल यादव जिंदाबाद” के नारे 

इटावा : रेलवे स्टेशन के एनाउंसमेंट रूम से लगे “डिंपल यादव जिंदाबाद” के नारे 

# सीनियर टीसी सस्पेंड, दस अन्य पर एफआईआर दर्ज

इटावा/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                   इटावा रेलवे स्टेशन पर रेलवे इंक्वायरी से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में वरिष्ठ टीसी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं 10 अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही नार्दन रेलवे मेंस यूनियन वालों पर भी एफआईआर हुई है। इटावा रेलवे स्टेशन की इन्क्वायरी से डिंपल यादव को जिताए जाने की अपील करने का एनाउंसमेंट हुआ था।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। इस उप चुनाव को लेकर प्रचार किया जा रहा है। इसी बीच रविवार रात इटावा रेलवे स्टेशन के रेलवे इंक्वायरी से ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। स्टेशन पर 15-20 बार नारे लगने पर हर व्यक्ति हैरान रह गया।
इसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि कुछ अराजक तत्व रेलवे इंक्वायरी ऑफिस में जबरन घुस गए थे। उन्होंने ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए।इसके बाद घटना की जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को दी गई। अफसरों को बताया गया कि इटावा रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी से ट्रेनों की जानकारी की जगह ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे सुनाई दिए। स्टेशन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारी मोहित चतुर्वेदी ने कहा, रविवार की रात लगभग ग्यारह बजे स्टेशन पर जहां से ट्रेनों की जानकारी का अनाउंसमेंट होता है वहां से राजनीतिक नारे सुनाई दिए थे। लोग ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे।
वहीं रेलवे अनाउंसमेंट कर्मचारी मुकेश कुमार ने कहा कि रात में इंक्वायरी कर्मचारी मंशा मुंडा से जानकारी ली गई। उसने बताया कि रात में कुछ लोग जबरन ऑफिस में घुस आए थे। उन्होंने माइक छीनकर नारे लगाए। इस मामले की शिकायत के बाद रेलवे टीसी को सस्पेंड कर दिया गया वहीं 10 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
Previous articleजौनपुर : एक ही मामले में दो बार पीड़ित का 151 में चालान
Next articleनोयडा : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन सगी बहनों को कुचला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?