गाजीपुर : अवैध असलहे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर : अवैध असलहे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
            थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा से एक अभियुक्त सूरज गौतम पुत्र रमेश राम निवासी खजुरा थाना सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं शुभम कुमार पुत्र रामचंद्र राम निवासी ढकवा थाना मेहनाजपुर को खानपुर क्षेत्र के कुढ़ालम्बी से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अदद 315 बोर तमंचा व एक-एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी एंव गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : भारत में लोकतंत्र या जातितंत्र यह एक बड़ा सवाल- प्रो अखिलेश्वर शुक्ला 
Next articleजौनपुर : एक ही मामले में दो बार पीड़ित का 151 में चालान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?