गाजीपुर : अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर, जिम्मेदार मौन

गाजीपुर : अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर, जिम्मेदार मौन

# शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्यवाही, जिम्मेदारों पर सवालिया निशान

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के खानपुर, सिधौना, अमेहता, नुरूद्दीनपुर, गोरखा, तेतारपुर, बहदिया समेत दर्जनों गाँवो में इन दिनों खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य धड़ल्ले से चलाया जा रहा है जबकि स्थानीय प्रशासन को भी मामले की जानकारी है लेकिन खनन माफियाओं पर प्रशासन कार्यवाही से पीछे हट जा रही है। वहीं अप्रशिक्षित ट्रैक्टर चालकों द्वारा उपजाऊ खेतो से खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी खोदवाकर धड़ल्ले से बेची जा रही हैं।

खनन माफिया द्वारा बिना किसी डर भय के रात तो रात दिन में भी खनन का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के खनन मामला संज्ञान में होने के बावजूद कोई उचित कार्यवाही नही की जा रही है। अप्रशिक्षित चालकों द्वारा ट्रैक्टर पर मिट्टी लेकर तेज रफ्तार से निकल जाते है जिससे क्षेत्र में किसी भी समय अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन के आगे कूदी विक्षिप्त महिला, हुई दर्दनाक मौत
Next articleगाजीपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?