गाजीपुर : खंड शिक्षा अधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय पर औचक निरीक्षण
# ग्राम प्रधान द्वारा छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी डायरी
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल नुरूद्दीनपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। सैदपुर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पर पहुँच जाँच की गई है और प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों को कड़ाई के साथ पंद्रह दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है।



















