गाजीपुर : डीजल लेने गये युवक को मनबढ़ो ने पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के उचौरी बाजार स्थित पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने गये क्षेत्र के गौर गांव निवासी विजय यादव पुत्र राजनाथ यादव को बीच बाजार मनबढ़ों ने पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल को सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गौर गांव निवासी विजय यादव पुत्र राजनाथ यादव अपने घर से उचौरी बाजार स्थित पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने पहुंचे और जैसे ही तेल लेकर उचौरी बाजार मे पहुंचे की रास्ते मे घात लगाये क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी चार युवकों ने विजय को रोक लिया और उसे गाली देते हुये लाठी डंडे से मारना शुरु कर दिया। जिससे विनय गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने विजय को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उक्त घायल की नाजुक हालत देख वाराणसी रेफर कर दिया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। मनबढ़ आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।















