कायस्थ महासभा ने किया भगवान चित्रगुप्त जी के साथ कलम-दवात का पूजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन हवन का आयोजन श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर द्वारा श्री चित्रगुप्त धर्मशाला शिवालय रूहट्टा जौनपुर में सम्पन्न हुआ। तदुपरांत कलम दवात पूजन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों चित्रांश बंधुओं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष ने की तथा महामंत्री श्यामल कांत श्रीवास्तव एडवोकेट, संयुक्त मंत्री मोहन शंकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट प्रबंधक मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक मीडिया प्रभारी, दयाल शरण, राजेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव चौकिया, विनय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव आदि सहित चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। श्री चित्रगुप्त पूजन हवन पंडित ओम प्रकाश शुक्ला ने संपन्न कराया। उक्त अवसर पर संस्था द्वारा समस्त चित्रांश बंधुओं को लेखनी भेंट की गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
















