दो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

दो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

# प्रतियोगिता में भाग ले रहे है 125 छात्र छात्राएं

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
            पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गाज़ोखर  में दो दिवसीय क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के  प्रधानाचार्य नागेश मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग के विभिन्न विद्यालयों मुजफ्फरनगर, हरदोई, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, गाजीपुर, भदोही और वाराणसी  के लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नागेश मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, साथ ही उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और खेल भावना को बढ़ावा देना है। पहला मुकाबला पुरुषोत्तम और अभिनव के बीच खेला गया। जिसमें हरदोई के पुरुषोत्तम सीधे मुकाबले को जीत अगले दौर में प्रवेश किए। बालक वर्ग में अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
वहीं बालिका वर्ग में अंडर17 व अंडर 19 मुकाबले हुए। जिसमें 28-30 किग्रा में हरदोई के पुरुषोत्तम, 44- 46 भार वर्ग मे लखनऊ के सत्यम, 48-50 किग्रा में मऊ के आयुष कुमार, अंडर 17 बालक में बनारस के विशाल चौहान, बालिका वर्ग में मऊ की विद्या, सलोनी, आरोही, हरदोई की अपर्णा विजेता घोषित हुईं और अगले दौर में पहुंची। निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के रेफरी ने की। इस दौरान कनक पांडेय समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleचौपाल लगाकर बुनकरों को किया जागरुक
Next articleबारिश से जलमग्न हुआ तहसील परिसर, वकीलों ने की धान की रोपाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?