जन शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

जन शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस(जन शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभागवार लंबित व निस्तारित शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत निस्तारण आख्या का परीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।प्रत्येक शिकायत का समाधान इस प्रकार किया जाए कि शिकायतकर्ता को संतोषजनक न्याय मिले और नकारात्मक फीडबैक की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग,विद्युत विभाग,जल निगम तथा पंचायती राज विभाग के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने चेतावनी दी कि आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Previous articleतीन दिन में दुरुस्त करें स्कूल बसों के दस्तावेज, वरना होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम
Next articleट्रांसफार्मर खराब, एक सप्ताह से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?