जयमाला के बाद दूल्हे की चाल पड़ी भारी, दुल्हन ने लौटा दी बारात

जयमाला के बाद दूल्हे की चाल पड़ी भारी,दुल्हन ने लौटा दी बारात

कानपुर। 
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां शादी के दौरान दूल्हे की चालाकी उसी पर भारी पड़ गई और दुल्हन ने बारात लौटा दी।जानकारी के मुताबिक,गुजैनी क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी पनकी के रतनपुर निवासी युवक से तय हुई थी।दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और परिवारों की सहमति से शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
गोद भराई और फलदान जैसी रस्में भी पहले ही सम्पन्न हो चुकी थीं।एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से विवाह समारोह आयोजित किया गया।बारात पहुंची,स्वागत हुआ और जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई।लेकिन इसके बाद माहौल अचानक बदल गया।बताया जा रहा है कि दूल्हा सोने के बढ़ते दामों से बचने के लिए असली जेवर की जगह नकली आभूषण पहनकर बारात लेकर पहुंचा था।जयमाला के बाद जब दुल्हन ने जेवरों को करीब से देखा,तो उसे शक हुआ।
जांच करने पर जेवर नकली निकले। यह बात सामने आते ही दुल्हन भड़क उठी और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश होती रही, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही।मामला इतना बढ़ गया कि बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है और लोग इसे दूल्हे की बड़ी गलती बता रहे हैं।
Previous articleअतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न 
Next articleथाने में पिटाई के आरोप पर तीन सिपाही लाइन हाजिर, एसपी की सख्त कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?