थाने में पिटाई के आरोप पर तीन सिपाही लाइन हाजिर, एसपी की सख्त कार्रवाई

थाने में पिटाई के आरोप पर तीन सिपाही लाइन हाजिर, एसपी की सख्त कार्रवाई

अम्बेडकरनगर।
तहलका 24×7 
              जिले के राजेसुल्तानपुर थाने में पिटाई के आरोप का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार देवरिया बुजुर्ग क्षेत्र निवासी अंकित तिवारी ने आरोप लगाया कि एक विवाद के मामले में पुलिस उसे थाने ले गई,जहां उसे कमरे में बंद कर रात भर बेल्ट से पीटा गया।
पीड़ित द्वारा आपबीती सुनाने और चोटों का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल जांच कमेटी गठित की।जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए गए सिपाही हिमांशु,सतीश यादव और रंजीत पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।इस सख्त कार्रवाई के बाद जहां पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है,आमजनता में एसपी की कार्यशैली की सराहना भी की जा रही है।
Previous articleजयमाला के बाद दूल्हे की चाल पड़ी भारी, दुल्हन ने लौटा दी बारात
Next articleहोमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025: जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, केंद्रों पर पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाएं अनिवार्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?