जौनपुर : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद

जौनपुर : अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   खाना पट्टी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चार चोरी की बाइक बरामद की गईं। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि मंगलवार की भोर में गश्त पर थे। खानापट्टी मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने के इशारा किया तो पीछे बैठा युवक कूद कर अंधेरे की ओर भाग निकला। जबकि बाइक चालक गिर गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम विकास प्रजापति निवासी मुरादगंज थाना लाइन बाजार बताया। उसने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। वहीं उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन और बाइक बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी लाइन बाजार थाने का गैंगेस्टर का आरोपी है।
Previous articleजौनपुर : विदेश नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से दो लाख रुपए की ठगी
Next articleयूपी के 13 जिलों में 18 नए थानों को मंजूरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?