जौनपुर : अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के औरैईला मोड़ स्थित मरी माता मंदिर के समीप बीती रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलगहन गांव निवासी सूरज गौतम 22 अपने साथी शहाबु गौतम 24 के साथ बाइक से मड़ियाहूं की तरफ से रात लगभग 10बजे घर वापस जा रहा था।


















